लंबे अंतराल के बाद स्कूल खुलने के पहले दिन विधायक प्रकाश नायक ने किया कन्या शाला सरिया का निरीक्षण…

शेयर करें...

रायगढ़/ पूरे प्रदेश सहित जिले में एक वर्ष के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को स्कूलों के पट खुले और मन में उत्साह लिए, चेहरे पर मास्क पहने बच्चे विद्यालय पहुंचे। स्कूल खोलने के बाद स्कूलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने दसवीं और बारहवीं की छात्राओं से रूबरू होते उन्हें कोरोना से बचाव व शाशन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के बारे में बताया।

Join WhatsApp Group Click Here

इस दौरान विधायक प्रकाश नायक के साथ नगर पंचायत सरिया के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सहित स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Scroll to Top