शेयर करें...
मुंगेली/ छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ के तत्वाधान में जिले के समस्त ब्लॉकों के रोजगार सहायकों द्वारा मुंगेली कलेक्टर परिसर के सामने अपनी 4 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
बता दे कि छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ के तत्वाधान में पूरे प्रदेश सहित मुंगेली जिले में भी 4 सूत्री मांगों को लेकर रैली आयोजित की गई। रोजगार सहायकों ने कलेक्टर परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया। वही, मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में आगामी 15 दिसंबर को राजधानी में राज्य स्तरीय आंदोलन करने की बात चेतावनी दी गयी है। इतना ही नही इसके बावजूद भी सरकार का ध्यान यदि उनकी ओर आकर्षित नहीं होता है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने हेतु बाध्य होने की बात उनके द्वारा कही गयी है।


