रायपुर : स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची, आपका विकासखंड किसमे..? देखे..

शेयर करें...

रायपुर/ राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 जून की स्थिति के आधार पर नया वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा। विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेनमेंट जोन की सूची भी जारी की है। रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन इस प्रकार हैं.. देखें सूची..

उक्त सूची में सम्मिलित विकासखंडों के अलावा शेष को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसी के साथ ही 31 मई की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा दिए गए कटेंमेंट जोन की सूची इस प्रकार है..

Scroll to Top