शेयर करें...
रायगढ/ कलेक्टर भीम सिंह ने अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और तस्करी पर सख्ती से रोकथाम लगाने आबकारी विभाग को निर्देशित किया है। सहायक आयुक्त आबकारी मंजूश्री कसेर ने इंद्रबली सिंह मारकण्डेय और रमेेश कुमार अग्रवाल आबकारी अधिकारियों को मैदानी अमले से समन्वय बनाकर सघन अभियान संचालित किया, जिसमें 479 आपराधिक प्रकरणों में 2400 लीटर अवैध शराब और 320 क्विंटल शराब बनाने का महुआ लाहन जप्त किया गया है।
रायगढ़ शहर के जोगीडीपा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर उप निरीक्षक आशीष उप्पल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुड्डन सहीस पिता मुरली सहीस और रूकमणी सारथी पिता जसपाल सारथी के घरों से कुल 3.8 लीटर शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध न्यायालयीन कार्यवाही की।
ग्राम धनागर थाना कोतरारोड के जूनाई सारथी पति सुखदेव के द्वारा ईटा भ_ा के पास शराब बनाकर बेचने की सूचना पर आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल ने छापामार कर 120 कि.ग्रा. शराब बनाने का महुआ लाहन जप्त किया और मौके पर बेचने के लिए रखी एक बोतल में भरी 02 लीटर शराब भी बरामद हुई। ग्राम देवरी थाना भूपदेवपुर के बाबूलाल यादव पिता गिरधर यादव के द्वारा शराब बिक्री की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। इस पर टीम बनाकर कार्यवाही की गई जिसमें आरोपी के घर से 03 लीटर शराब जप्त कर प्रकरण कायम किया गया।
पुसौर क्षेत्र के ग्राम केनसरा औरा तेतला में शराब बनाकर बेचने की खबर पर उप निरीक्षक रमेश सिदार दबिश दी। केनसरा के सहसराम पिता घुराउ सारथी और तेतला के जय सिंग पिता धरमु निषाद को शराब बेचते रंगे हाथ पाये जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया आरोपियों से 04 लीटर और 02 लीटर शराब जप्त की गई थी। खरसिया शहर के तेलीकोट क्षेत्र में अवैध शराब बनाये जाने की मुखबिरी पर आबकारी अधिकारी राकेश राठौर ने छापामारा, आरोपी देवकुमार चौहान पिता बुद्धेश्वर चौहान से 02 लीटर शराब जप्त कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम आमापाली में उप निरीक्षक विकास साण्डे ने गश्त के दौरान भरतराम चौहान पिता पंचराम के घर की तलाशी में तीन मिट्टी के घड़ा में 10-10 कि.ग्रा. शराब बनाने का महुआ लाहन पाये जाने पर प्रकरण दर्ज किया।
विभाग की इस कार्यवाही में आरक्षकों शिव बैष्णव, सुन्दर प्रधान, जय तिर्की, निरंजन डनसेना, गोपाल डनसेना, जितेश नायक, कहरूराम उरांव, श्रीकांत राठौर की सराहनीय भूमिका रही है।


