रायगढ़ : 24 घंटे कि लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, कलेक्टर भीम सिंह ने भारी वर्षा के बीच शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का किया मुआयना, राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने तथा प्रभावित व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित करने के दिए निर्देश…

शेयर करें...

रायगढ़// बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले भारी बारिश के चपेट में है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। वहीं निचले स्तर वाले जगहों में जलभराव के स्थिति निर्मित हो गई है। इतना ही नहीं 24 घंटे से ऊपर लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले के कुछ क्षेत्रों का मुख्यालय से संपर्क भी टूट गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर भीम सिंह ने भारी वर्षा के बीच शहर के जलभराव वाले क्षेत्र छातामुड़ा-टिकरापारा बस्ती और कौहाकुण्डा पं.चिरंजीव दास नगर हाऊसिंग बोर्ड कालोनी का बरसते पानी में निरीक्षण किया, इन क्षेत्रों में बरसात का पानी और नाला उफान पर है। उन्होंने बरसते पानी के बीच इन क्षेत्र के निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। कलेक्टर सिंह ने आयुक्त नगर निगम और एसडीएम को तत्काल बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्र में निवासरत व्यक्ति यदि सुरक्षित स्थानों पर जाना चाहते है तो तत्काल उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाये और आवश्यकता के अनुसार खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर प्रभावित व्यक्तियों के बीच वितरित किया जाये।

कलेक्टर सिंह ने कौहाकुण्डा पं.चिरंजीव दास नगर हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में गृह निर्माण मंडल द्वारा पूर्व में निर्मित बाउण्ड्री वाल टूट जाने की स्थिति में पुन: मजबूती से निर्माण कराने के निर्देश दिये। जिससे कालोनी के भीतर नाले का पानी न आये। उन्होंने निगम के इंजीनियरों के माध्यम से शहर के सभी जलभराव वाले क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये ताकि इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए स्थायी व्यवस्था की जा सके।

बाढ़ आपदा राहत एवं बचाव हेतु बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित….

जिले में हो रही भारी बरसात के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो सकती है और बाढ़ के कारण मकानों की क्षति अथवा मकान गिरने तथा आपदा से राहत व बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। अत: प्रभावित क्षेत्रों के व्यक्ति दूरभाष क्रमंाक 07762-223750 (कंट्रोल रूम) को सूचित कर सकते है। बचाव एवं राहत दल के कर्मचारी बाढ़ से प्रभावित स्थानों पर पहुंचकर मदद करेंगे।

Scroll to Top