शेयर करें...
रायगढ़// जिले में लगातार बढते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए आज से 30 सितंबर तक सख्त लाकडाउन रहेगा। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर आज से इसका परिपालन शुरु हो गया है। आज
सुबह से शुरू हुए सख्त लॉकडाउन में जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक चेक पॉइंट का मुआयना करने पहुचे हुए थे। जिले में सुबह 6 बजे से ही पुलिस के जवान तैनात हो गए थे वही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बेवजह घूमने और प्रशासन के नियमों की अवहेलना करने वालो पर कार्रवाई भी की गई जिसमें 1 मिल्क पार्लर को सील किया गया, कर्मचारियों का परिवहन करए दो उद्योगों के बस, 8 मोटरसाईकल और 4 साईकल को जब्त कर चालानी कार्रवाई भी की गई।
लाकडाउन के दौरान इस बार जिले में फल, सब्जी व राशन दुकानें भी पूरी तरह बंद रहेंगी। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप भी दोपहर 12 बजे के बाद पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि दूध विक्रेताओं को सुबह 8 बजे तक और शाम 5 से 6.30 बजे तक विक्रय की अनुमति दी गई है।
खास बात ये है कि इस लाकडाउन के दौरान जिले के सारे नगरीय निकाय क्षेत्रों में धारा 144 लागू करते हुए पूरी तरह सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लाकडाउन के दौरान अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
इन जिलों में रहेगा लॉकडाउन…
- रायपुर-21 सितंबर रात 9 बजे से 28 सितंबर तक
- बेमेतरा-21 सितंबर से 28 सितंबर तक
- मुंगेली-25 सितंबर सेे 30 सितंबर तक नगरीय क्षेत्र कॉन्टेन्टमेंट जोन (पूर्व में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक था लॉकडाउन)
- दुर्ग-20 सितंबर से 30 सितंबर तक
- धमतरी-22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक
- बालोद– 22 सितंबर से 30 सितंबर तक
- कवर्धा-14 सितंबर से आगामी आदेश तक
- बिलासपुर-22 सितंबर सुबह 5 बजे से 28 सितंबर तक
- अम्बिकापुर-नगर निगम अम्बिकापुर का सम्पूर्ण क्षेत्र 21 सितम्बर से 28 सितम्बर कंटेंटमेंट जोन
- बलौदाबाजार-22 सितम्बर रात्रि 9 बजे से 29 सितम्बर तक सम्पूर्ण लॉक डाउन
- रायगढ़-नगरीय क्षेत्र 24 सितंबर प्रातः 5 बजे से दिनांक 30 सितंबर रात 12:00 बजे तक पूर्ण रूप से कंटेनमेंट जोन घोषित
- सूरजपुर-22 सितंबर की रात्रि 9 बजे से 1 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे तक लॉक डाउन
- कोरबा-23 सितंबर प्रातः 5 बजे से 2 अक्टूबर रात्रि 12 बजे तक
- जशपुर-22 सितंबर रात्रि 12 बजे से 29 सितंबर रात्रि 12 बजे तक जिले में संपूर्ण लॉकडाउन
- गरियाबंद-23 सितंबर रात्रि 9 बजे से 30 सितंबर रात्रि 9 बजे तक
- कोरिया-23 सितंबर से 27 सितंबर तक
- जशपुर-23 से 29 सितंबर तक
- महासमुंद-23 सितंबर रात्रि 7 बजे से 30 सितंबर रात्रि 11:59 तक पूर्ण लॉकडाउन सहित धारा 144 भी लागू
- जांजगीर-चांपा-25 सितंबर से एक अक्टूबर तक



