शेयर करें...
रायगढ़(मनोज,आकाश)// रायगढ़ पुलिस द्वारा आम जनता से जुड़कर लगातार उनके समस्याओं का समाधान किया जाता रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा संवेदना कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत विगत दिनों बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। जिसको लेकर आज सरिया थाना में कैंप लगाया गया है।

इस संबंध में एसडीओपी गरिमा द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों महानदी का जलस्तर बढ़ने से हजारों परिवार अपने घर से बेघर हो गए थे जिसको ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा संवेदना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम विशेषकर चार थाना क्षेत्र सरिया, सारंगढ़, पुसौर और कोसीर में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज सरिया थाना में कैंप के माध्यम से लोगों को राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से चादर, कंबल, गद्दा, कपड़े, राशन सामग्री और जिनका छत नहीं है उनको बांस बल्ली और छावनी के लिए सीटें भी वितरित की जा रही है। वही रायगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं इस मदद के लिए पीड़ित परिवारों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए रायगढ़ पुलिस विभाग का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
आपको बता दें कि विगत दिनों महानदी के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई थी इस दौरान भी लोगों को रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन सहित पुलिस विभाग ने भी एड़ी चोटी एक कर दी थी।



You must be logged in to post a comment.