शेयर करें...
रायगढ़// रायगढ़ में कोरोना ने आतंक मचाया हुआ है। कोरोना के बढ़ते हुए आंकड़े से रायगढ़वासी हैरान व परेशान हो चुके हैं। वहीं आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में देर शाम तक 61 नए मरीजो की पुष्टि की गई है जिसमे से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास, चक्रधर नगर थाना, रामनिवास टॉकीज, सरिया, सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो से मरीज शामिल है।
जिले में मिले 61 नए पॉजिटिव…
आज मिले नए पॉजिटिव में से सरिया ब्लाक बरमकेला में एक, पुसौर में एक, लक्ष्मीपुर में एक, विनोबा नगर में एक, संजय नगर कोतरारोड में एक, रामनिवास टॉकीज चौक में एक, हंडी चौक में एक, टीवी टावर दीनदयाल कॉलोनी में दो, इंदिरा नगर में एक, जीएमसी रायगढ़ में एक, सिंचाई कॉलोनी हाउस नंबर 32 में चार, मस्तागली दारोगापारा में तीन, तराईमाल में एक, मधुबनपारा रायगढ़ में एक, जूटमिल बांझीनपाली में तीन, नगर निगम में 1, महिला एवं बाल विकास विभाग में दो, मालधक्का रोड में 1, DEO ऑफिस में 1, सोनमुड़ा नयापारा में 2, हवागंज धर्मजयगढ़ में एक, जूटमिल में एक, सत्तीगुड़ी चौक में एक, रेलवे बांग्ला पारा में एक, विजयपुर में एक, चक्रधर नगर थाना में एक, भूपदेवपुर दर्री में एक, पंजरीप्लांट रायगढ़ में एक, हीरा नगर मिठ्ठुमुड़ा में एक, नगर सेना में एक, कोतरा रोड में तीन, चांदमारी रायगढ़ में एक, खरसिया में चार, नवापारा धरमजयगढ़ में दो, बोजिया धरमजयगढ़ में 7, बैसीबस्ती में एक, पीपरमार बस्ती में एक, सीएमपीडीआई धरमजयगढ़ में एक, हिंडालको बांझी खोल में एक मरीज की पहचान की गई है।



