शेयर करें...
रायगढ़// छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय निर्णयानुसार इस रक्षाबंधन के पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव जी को राखी के साथ एक पत्र भी पूरे प्रदेश के महिला सहायक शिक्षकों द्वारा प्रेषित किया जाना है। इस संदर्भ में रायगढ़ जिले में कार्यरत महिला सहायक शिक्षकों द्वारा भी बहुत संख्या में अपने भैया भूपेश बघेल व टी एस सिंहदेव को राखी के साथ पत्र भेजा गया है। जिसमें चुनाव पूर्व किये वायदों को स्मरण कराते हुए वर्ग 3 में निहित वेतन विसंगति को त्वरित दूर करते हुए वर्ग 3 की मांग को पूर्ण करने हेतु बहनों द्वारा निवेदन किया गया है। यही इस रक्षाबंधन का उन बहनों के लिए विशिष्ट उपहार होगा। ऐसा बहनों ने अपने पत्र में लिखा है।

छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी एस कुमार सारथी ने हमे जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों के संविलियन के पूर्व से ही वर्ग 3 के शिक्षाकर्मियों के वेतन में भारी विसंगति व्याप्त है जिसके कारण उन्हें 12 से 15 हजार प्रतिमाह आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संविलियन के समय इस बात को स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने स्वीकार किया था उस समय वे कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर थे।
इसी बात को विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया कि क्रमोन्नति का लाभ दिया जाएगा एवं विसंगति दूर किया जाएगा। इस घोषणा पत्र व कांग्रेस द्वारा किये वायदे से वर्ग 3 के चेहरे पर खुशी आई। शासन में आते ही अगले बजट में इस समस्या से निजात दिलाने की एक और वायदे मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्ग 3 को किया गया। उसी आस को लेकर पुनः सहायक शिक्षक बजट सत्र का इन्तजार किये। परन्तु वह बजट भी उनके लिए कुछ लेकर नही आया और समस्या जस का तस है। इसी मांग पर ध्यान आकृष्ट करने हेतु बार बार छ ग स शिक्षक फेडरेशन द्वारा विभिन्न अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व में पोस्टर अभियान चलाया गया। वर्तमान में एक अभियान भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना नाम देकर राखी प्रेषित किया जा रहा है।
रायगढ़ जिले के राखी व पत्र प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से देवकी चौहान, मधु प्रधान, सुमन चौहान, दीपिका भोय, कविता प्रधान, संजू डनसेना, दीपिका कौशिक, प्रमोदिनी महानंदिया, विनीता नायक, श्यामा सिदार, अर्चना चौधरी, सुनीता सिदार, निशु मिश्रा, निशा डनसेना, बुलबुल जायसवाल, नेहा अग्रवाल, जानकी साहू, मीनाक्षी सिदार, रश्मि पण्डा, प्रज्ञा कुमार, सुमन चौहान, सरिता होता, सुनीता सिंह, शांति नवनीत, सिलसिला तिर्की, रुक्मणी सिंह, सुशीला देवांगन, दीपिका सिदार, रीता सिदार छ ग स शिक्षक फेडरेशन जिला रायगढ़ से हैं।

देखें पत्र का प्रारूप..
आदरणीय भैया जी, सादर नमस्कार, मुझे पत्र लिखते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि मैं अपने बड़े भैया हमेशा सुख दुख के साथी श्री भूपेश बघेल जी को राखी के साथ छोटी बहन का प्यार भेज रही हूँ। आप हर त्यौहार को हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस भाई बहन के अटूट प्रेम के पावन पर्व रक्षाबंधन को भी हर्षोल्लास के साथ मनाकर बहनों के चेहरे में खुशी लाएंगे एवं उनकी मनोरथ पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में कार्यरत सहायक शिक्षकों ( वर्ग 3 ) के वेतन में विसंगति होने के कारण प्रतिमाह 12 से 15 हजार ₹ के नुकसान होने के कारण सहायक शिक्षक मानसिक व आर्थिक रूप से पीड़ित हैं। इस त्योहार में अपनी छोटी बहन को वेतन विसंगति रुपी समस्या को दूर कर उपहार प्रदान करें एवं छोटी बहन के चेहरे में खुशी के साथ छ ग के वृहद वर्ग 1लाख 9 हजार सहायक शिक्षकों एवं उनके परिवार वालों के चेहरे पर खुशी प्रदान करने की कृपा करें। धन्यवाद !
आपकी छोटी बहन….



You must be logged in to post a comment.