रायगढ़ : उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण..

शेयर करें...

रायगढ़/ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड में संचालित धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। मंत्री पटेल ने खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आये किसानों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। मंत्री पटेल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं का विशेषध्यान रखने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group Click Here

मंत्री उमेश पटेल ने निरीक्षण में पहले गोर्रा धान खरीदी केन्द्र पहुंचे और आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने किसानों को बताया कि किसी किसान का गिरदावरी कार्य अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण है तो तहसील कार्यालय में आवेदन करें सुधार किया जाएगा। साथ ही किसी भी किसान का रकबा कम एण्ट्री है तो आवेदन करने पर वास्तविक रकबा की एण्ट्री किया जाएगा। किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मंत्री पटेल धान खरीदी केन्द्र तेलीपाली पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और किसानों से मिलकर हाल-चाल जाना। इसी तरह तेतला, तिलगी, बड़े भण्डार, जतरी, नावापारा माण्ड धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान मंत्री पटेल के साथ आस-पास के जनप्रतिनिधि, सरपंच, सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Scroll to Top