शेयर करें...
रायगढ़/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र उर्दना पुलिस लाईन, सरवानी टारडीपा, भगोरा व कोटमार में सहायिका पद के लिए गत दिवस आवेदन आमंत्रित किए गए थे. प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा जांच उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार कर सूची परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है. उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो 23 जुलाई 2020 शाम 5 बजे तक लिखित में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है.
Join WhatsApp Group
Click Here


