रायगढ़ सांसद गोमती साय के घर में घुसा हाथियों का दल, गांव में भी घण्टो मचाया उत्पात..

फाइल फोटो
शेयर करें...

रायगढ़/ रायगढ़ की सांसद गोमती साय के घर कल देर रात उत्पाती हाथियों का झुंड घुस आया. हाथियों ने करीब डेढ़ घंटे तक गांव में जमकर उत्पात मचाया. जशपुर जिले के मुंडाडीह में रात करीब पौने 9 बजे सांसद के घर हाथियों का झुंड पहुंचा.

Join WhatsApp Group Click Here

गांव के लोगों ने काफी देर तक हाथियों को भगाने की कोशिश की. लेकिन सभी फार्मूले फेल हो गए और हाथी गांव में ही डटे रहे सांसद गोमती साय ने वन अमले को सूचना दी.

जिसके बाद वन अमले ने पहुंचकर वहां से हाथियों को खदेड़ा. हालांकि इस दौरान कोई जनहानि या फिर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. बता दे कि कुछ दिन पहले भी सांसद के गांव में हाथियों ने उत्पात मचाया था.

Scroll to Top