शेयर करें...
रायगढ़/ कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु गृह मंत्रालय के आदेश तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं मार्गदर्शन मानक प्रचालन प्रक्रियाओं के परिपालन में जिला रायगढ़ के रायगढ़ शहर अंतर्गत विभिन्न मुहल्लों जहां कोरोनावायरस मरीजों की पुष्टि हुई है. उनमें से उनके निवास स्थान से लेकर सेलेक्टेड जगहों को कंटेंटमेंट एवं बफर जोन घोषित किया गया है ताकि कोरोना का संक्रमण और ज्यादा न फैले.
रायगढ़ शहर अंतर्गत मोहल्ला सेठीनगर वार्ड नं,22 में 04 व्यक्ति,धांगरडिपा वार्ड नं.02 में दो व्यक्ति,गोरखा वार्ड नं.40 में एक व्यक्ति, उर्दना वार्ड नं.46 में एक व्यक्ति, विनोबा नगर वार्ड नं.25 में एक व्यक्ति,केलोविहार कालोनी वार्ड नं.28 में एक व्यक्ति, कोरोना पाज़िटिव पाएं गये है जिसके कारण उनके आसपास के क्षेत्र को कंटेंटमेट जोन और बफर जोन में तब्दील किया गया है और इन क्षेत्रों में जिन सरकारी अधिकारियों को दायित्व निर्वाहन की जिम्मेदारी कलेक्टर द्वारा दी गई है, वे अपने जिम्मेदारी का पालन करते नजर आ रहें हैं.


