राजनीतिक पहुंच बताकर ठगी : नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार को लगाया 17 लाख का चूना, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार…

शेयर करें...

रायपुर// राजनीतिक पहुँच बताकर नौकरी लगवाने वाले आरोपियों ने 17.70 लाख की ठगी कर ली। इस मामले में खमतराई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं अन्य की खोज की जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अमोरा निवासी पुष्पेन्द्र तिवारी का संपर्क 2019 में मनसाराम पाटले से हुआ था। उसी समय आरोपी सागर बिसाई व उसके साथियों द्वारा अपने आप को नीरज लाल, कुलदीप सिंह ठाकुर, जुनैद खान, सागर बिसाई नेताओ से पहचान होना बताया गया। वहीं अपनी इस राजनीतिक पकड़ से ITI विभाग मे नौकरी लगवाना बताया गया। तय सौदे के मुताबिक पुष्पेन्द्र ने खाते एंव नगदी रकम 5,70,000 रूपये तथा मनसाराम पाटले ने भी 12,00,000 रूपये आरोपियों को दिया दिया। पैसा मिलने के बाद आरोपियों द्वारा न ही आजतक नौकरी लगाया गया और न ही लिए गए राशि को लौटाया गया।

प्रार्थी पुष्पेंद्र तिवारी की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 4992021 धारा 420, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वही इस प्रकरण में एक आरोपी सागर बिसाई पिता सुशांतो बिसाई जिला कोरिया को आज गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है और अन्य आरोपियो की पता तलाश की जा रही है।

Scroll to Top