राजधानी में युवक ने नाबालिग लड़की के साथ मारपीट और दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, शिकायत के बाद पुलिस के गिरफ्त में आरोपी..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की वारदात सामने आई है. हालांकि घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला उरला थाना इलाके का है.

Join WhatsApp Group Click Here

उरला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग बच्ची अपनी मां के साथ रहती थी, इन्हीं लोगों के साथ पिछले कुछ सालों से आरोपी चंद्रशेखर चौधरी भी रहता था. आरोपी रिश्ते में इनके क्या लगता है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. कल बच्ची की माँ मजदूरी का काम करने गई हुई थी. उसी दौरान घर में 15 वर्षीय बच्ची को अकेली पाकर आरोपी चंद्रशेखर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, फिर उसके साथ ही मारपीट भी की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीरता लेते हुए आरोपी चंद्रशेखर चौधरी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

Scroll to Top