शेयर करें...
रायपुर/ राजधानी में क्राइम का ग्राफ बढते ही जा रहा है. इसी कड़ी में फिर एक चाकूबाजी कि घटना ने एक व्यापारी की जान ले ली. जयस्तंभ चौक में सोमवार को हुए चाकू बाजी में घायल व्यापारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मृतक व्यापारी का नाम इसरार अहमद है. पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है.
Join WhatsApp Group
Click Here
जानकारी के अनुसार कार सवार चार लोग कोतवाली से जयस्तंभ चौक की तरफ जा रहे थे, तभी बदमाशों ने घूरने की बात कहकर कार में सवार एक युवक को चाकू मार दिया. इसके बाद वह फरार हो गए. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

