राजधानी में ढाई किलो सोना के साथ दो लोगों को किया गया गिरफ्तार, आरोपी खुद को बता रहे सोने का व्यवसायी…

शेयर करें...

रायपुर// राजधानी की तेलीबांधा थाना पुलिस ने ढाई किलों का सोना जब्त किया है। सोने की कीमत सवा करोड़ के आसपास बतायी जा रही है। घटना तेलीबाधां थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार (नंबर सीजी 04एलएच 3978) में सोना लाया जा रहा है। सूचना के बाद तेलीबांधा टीआई रमाकांत के नेतृत्व में वीआईपी चौक के पास कार को रोका गया। कार की जब तलाशी ली गयी तो ढाई किलों सोना पुलिस ने जब्त किया गया। साथ ही कार सवार अशोक बेरा और उसके ड्रायवर को पकड़ा गया है। आरोपी खुद को सोने के व्यवसायी बता रहे है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस पूछताछ मे आरोपियों ने बताया हैं कि, जब्त सोने को कोलकाता से लाये थे और रायपुर में जेवर बनाकर बेचने वाले थे। आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कर इसकी सूचना आईटी विभाग को दे दी गयी है। आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है।

Scroll to Top