राजधानी, न्यायधानी के बाद अब अंबिकापुर भी कल से अनलॉक.. शाम 7 बजे तक खुलेगा मार्केट..

शेयर करें...

अंबिकापुर// राजधानी रायपुर, न्यायधानी बिलासपुर में अनलॉक की घोषणा के बाद अम्बिकापुर भी कल से अनलॉक हो जाएगा। जिला प्रशासन और व्यापारियों की बैठक में फैसला लिया गया है। कल से शाम 7 बजे तक दुकानें खुलेंगी, इस दौरान शासन की गाइडलाइन का पालन करना होगा।

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर समेत बिलासपुर और अंबिकापुर में किए गए लॉकडाउन का सोमवार को अंतिम दिन है। वहीं, रायपुर जिला प्रशासन ने लॉकडाउन को आगे न बढ़ाते हुए कल से दुकानों और बाजारों को खोलने का फैसला लिया है। इसी बीच खबर आई है कि अंबिकापुर जिला प्रशासन ने भी लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय किया है। यह फैसला प्रशासन और व्यापारी संघ की बैठक में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर में कल से सभी दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, तय समय से अधिक टाइम तक दुकानों को खोलने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और व्यापारियों को भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

Scroll to Top