शेयर करें...
बिलासपुर// बिलासपुर कल से अलॉक हो जायेगा, कलेक्टर सारांश मित्तर ने इस बात की पुष्टि की है। ज्ञात हो, कि कोरोना संक्रमण को लेकर न्यायधानी में लागू किए गए लॉकडाउन का आज अंतिम दिन है। कल से मार्केट खुल खुल जाएगा। दुकानें रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। हालांकि दुकान संचालकों को कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा,और नियम कायदों का विशेष तौर से ध्यान देना होगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में अनलॉक को लेकर फैसला हो गया है। एक सप्ताह के लॉकडाउन को अभी आगे बढ़ाने का कोई इरादा प्रशासन का नहीं है। दोपहर 12 बजे जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में आज रात 12 बजे लॉकडाउन खत्म करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही आगे के लिए प्रशासन ने नई गाइड लाइन भी जारी कर दी है। मंगलवार से राजधानी में सभी दुकानें रात आठ बजे तक खुल सकेंगी। वहीं बिलासपुर में कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ठीक इसी तरह का फैसला लिया गया। बिलासपुर में भी मंगलवार से रात आठ बजे तक सभी दुकानें खोली जा सकेंगी।
रायपुर में आज रात 12 बजे लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। राजधानी में हुई जिला स्तरीय अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार राजधानी में लॉकडाउन तो खत्म हो जाएगा, लेकिन कुछ शर्तें अभी भी बनी रहेंगी। मंगलवार से सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुलेंगी। वहीं होटलों को होम डिलेवरी के लिए रात 10 बजे तक की छूट दी जाएगी। इस दौरान मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरी नियमों का सभी को कड़ाई के साथ पालन करना होगा।



