शेयर करें...
बिलासपुर/ पुलिस विभाग के डायल 112 के दो आरक्षकों पर एक किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। नाबालिग की शिकायत पर जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी आरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकंडा पुलिस के मुताबिक बीते अक्टूबर महीने में सीपत थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने सरकंडा थाने में शिकायत करते हुए डायल 112 में तैनात दो आरक्षकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया, कि बीते अक्टूबर में वह सरकंडा क्षेत्र आई थी। इस दौरान डायल 112 के आरक्षक देवानंद केंवट और बृजेन्द्र राजपूत ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसका नंबर लेकर धमकाने लगे। आरक्षकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर छोड़ दिया। पीड़ित किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिवारवालों को दी। इसके बाद सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच पर शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने दोनों आरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।
फोन कर बुलाया, फिर डरा धमका कर किया रेप
बताया जा रहा है, कि डायल 112 के दोनों आरक्षकों ने किशोरी को एक युवक के साथ पकड़ा था, लेकिन तब उन्होंने मोबाइल नंबर लेकर दोनों को छोड़ दिया, बाद में किशोरी को फोन कर बुलाया, और उसे डरा-धमका कर रेप किया।

