युवक ने महिला के घर घुसकर पति और बच्चों के सामने की पिटाई, फिर अपहरण कर किया दुष्कर्म, मामले में लापरवाही बरतने वाले SI के खिलाफ जांच के आदेश जारी..

शेयर करें...

बिलासपुर/ न्यायधानी में एक युवक घर में घुसकर पति और बच्चों के सामने ही महिला की पिटाई की। इसके बाद उसे अगवा कर ले गया और दुष्कर्म किया। थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो अगले दिन परिजन एसपी के पास पहुंच गए। एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया तो चकरभाठा थाना पुलिस ने सिर्फ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। इस पर नाराज एसपी शनिवार को थाने पहुंच गए और फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले SI के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

घटना गुरुवार की रात की है। 32 साल की महिला अपने पति और बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इस बीच चकरभाठा के विकास नगर में रहने वाला संजय बलेचा उनके घर में घुस गया। आरोप है कि संजय सोती हुई महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला और उसके पति की नींद खुली तो संजय ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पति और बच्चों को कमरे में बंद कर महिला को जबरदस्ती अपने घर ले गया। वहां दुष्कर्म कर महिला को भगा दिया।

वारदात के बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और पति और बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद उसने सारी जानकारी अपने पति को दी और शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। वहां पुलिस ने कोई कार्रवाई ही नहीं की। इस पर परिजन एसपी दीपक झा के पास गए तो उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने और FIR दर्ज करने का आदेश दिया। एसपी के आदेश के बावजूद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया। पता चलने पर एसपी खुद थाने पहुंचे और लापरवाही बरतने वाले SI जेएस ठाकुर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

पीड़ित के आवेदन के आधार पर कार्रवाई नहीं करने पर एसपी झा ने थाना प्रभारी सुनील तिर्की को भी जमकर फटकार लगाई। एसपी झा ने बताया कि थाने में शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने की जानकारी मिल रही थी। अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जांच में लापरवाही करने का भी मामला सामने है। इस पर दोषी एसआई के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

Scroll to Top