शेयर करें...
कांकेर/ 16 साल की छात्रा की अश्लील फोटो लेकर गांव के ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, आहत 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
जानकारी के मुताबिक, बांदे थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार को कीटनाशक पी कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के ही एक युवक संतु दत्ता (24) ने 6 जून को छात्रा की अश्लील फोटो खींच ली थी। इसे बाद में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी जानकारी छात्रा को लगी तो वह परेशान रहने लगी। इसके बाद उसने यह कदम उठाया।

