शेयर करें...
बिलासपुर// बिलासपुर शहर में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। तीन आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर की है।
Join WhatsApp Group
Click Here
जानकारी के मुताबिक 23 साल के युवक हरिशंकर यादव पिता बबलू यादव की तीन लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं एक आरोपी के फरार होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। मामले में अपराध कायम कर के जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण यह वारदात हुई है।

