शेयर करें...
रायगढ़// सरिया पुलिस ने यात्री बस पर बस मालिक के इशारे पर गांजा तस्करी कर रहे बस के चालक परिचालक और बस मालिक पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की है। आरोपियों से 3 किलो गांजा बरामद किया गया है। चालक व परिचालक को मौके से ही गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम सरिया थाना प्रभारी विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली कि महाराजा बस क्रमांक CG 04 FC 3774 चालक व परिचालक बस में मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हैं। आज भी बस में दोनों अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय हेतु उड़ीसा तरफ से सरिया लेकर जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक पाटले अपने स्टाफ के साथ कार्रवाई के लिए कंचनपुर बैरियर के आगे ढाबा के पास पहुंचे। जहां बस बिगड़े हुए हालत में खड़ी मिली। बस के पास दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई तब उन्होंने अपना नाम गोल्डन चौहान बस चालक व दूसरा व्यक्ति सदानंद बस का परिचालक होना बताया। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बस मालिक पूरनमल शर्मा के कहने पर गांजा की अवैध तस्करी करना बताया।
आरोपी
- सदानंद चौहान पिता मुनुराम उम्र 35 वर्ष सा. बैहलीडीही थाना बरमकेला जिला रायगढ
- गोल्डन चौहान पिता अमृतलाल उम्र 27 वर्ष सा. जैतपुर थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार
- महाराजा बस क्र. CG 04 FC 3774 का मालिक पुरनमल शर्मा सा. रायगढ़


