मोदी कैबिनेट विस्तार : केंद्रीय मंत्री मंडल में शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों की लिस्ट जारी ..

शेयर करें...

नई दिल्ली // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। आज कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। शपथ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए बनने वाले मंत्रियों के साथ बैठक की है। पीएम आवास पर हुई इस मीटिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल सभी संभावित मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे।

Join WhatsApp Group Click Here

आज शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। 11 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। आज जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी हैं, जिन्हें कैबिनेट में प्रमोट किया जाएगा।

टीम मोदी के नए चेहरे

  1. नारायण राणे
  2. सर्बानंद सोनोवाल
  3. वीरेंद्र कुमार
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  5. आरसीपी सिंह
  6. अश्विनी वैष्णव
  7. पशुपति कुमार पारस
  8. किरण रिजिजू
  9. राजकुमार सिंह
  10. हरदीप सिंह पुरी
  11. मनसुख मंडाविया
  12. भूपेंद्र यादव
  13. पुरुषोत्तम रूपाला
  14. ​​​ जी किशन रेड्डी
  15. अनुराग ठाकुर
  16. पंकज चौधरी
  17. अनुप्रिया पटेल
  18. सत्यपाल सिंह बघेल
  19. राजीव चंद्रशेखर
  20. शोभा करंदलाजे
  21. भानुप्रताप सिंह वर्मा
  22. दर्शना विक्रम जरदोश
  23. मीनाक्षी लेखी
  24. अन्नपूर्णा लेखी
  25. ए नारायण स्वामी
  26. कौशल किशोर
  27. अजय भट्ट
  28. बीएल वर्मा
  29. अजय कुमार
  30. देवसिंह चौहान
  31. भगवंत खूबा
  32. कपिल पाटिल
  33. प्रतिमा भौमिक
  34. सुभाष सरकार
  35. भगवत कृष्ण राव कराड़
  36. राजकुमार रंजन सिंह
  37. भारती प्रवीण पवार
  38. ​​​​​​विश्वेश्वर टुडू
  39. शांतनु ठाकुर
  40. महेंद्र भाई मुंजापारा
  41. जॉन बारला
  42. ​एल मुरुगन
  43. नीतीश प्रामाणिक

12 मंत्रियों का इस्तीफा, हर्षवर्धन को ले डूबा कोरोना

इधर, विस्तार से पहले पुराने मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के वक्त चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं उनके इस्तीफे की वजह बनीं। इधर, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। सभी को मिलाकर कुल 12 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है।

इस्तीफा देने वाले मंत्री

  1. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
  2. प्रकाश जावडेकर
  3. थावरचंद गहलोत (सामाजिक न्याय मंत्री)
  4. डॉ. हर्षवर्धन (स्वास्थ्य मंत्री)
  5. रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री)
  6. अश्विनी चौबे (स्वास्थ्य राज्य मंत्री)
  7. देबोश्री चौधरी (महिला बाल विकास मंत्री)
  8. सदानंद गौड़ा (उर्वरक और रसायन मंत्री)
  9. संतोष गंगवार (श्रम राज्य मंत्री)
  10. संजय धोत्रे (शिक्षा राज्य मंत्री)
  11. बाबुल सुप्रियो
  12. प्रताप सारंगी

कई राज्यमंत्री प्रमोट होंगे

कैबिनेट रीशफल में कई राज्यमंत्रियों को प्रोमोट किया जा सकता है। इनमें अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मांडवया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला के नाम शामिल हैं।

Scroll to Top