मुख्यमंत्री ने मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया..

शेयर करें...

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. राहत इंदौरी ने उर्दू शायरी की अपनी विशिष्ट शैली से लोगों के दिलों पर राज किया. उनका निधन उर्दू साहित्य और शायरी की अपूरणीय क्षति है.

Join WhatsApp Group Click Here

डॉ. इंदौरी देश-दुनिया में आयोजित होने वाले मुशायरों एवं कवि सम्मेलनों में श्रोताओं के पसंदीदा शायर थे. साहित्य जगत में डॉ. इंदौरी की कमी हमेशा महसूस की जाएगी. मुख्यमंत्री बघेल ने ईश्वर से डॉ. राहत इंदौरी की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.

Scroll to Top