शेयर करें...
मुंगेली/ यह पूरा मामला मुंगेली जिले के थाना पथरिया क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सोढ़ी मराठी का है। जहां विगत एक महीने पहले कमलेश बारले नामक युवक की गांव में ही संदिग्ध अवस्था मे लाश मिली थी। वही पथरिया पुलिस टीम द्वारा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया। इस दौरान पुलिस ने गांव के कई लोगो से कड़ाई से पूछताछ भी किया लेकिन इसी दौरान एक युवक ने आत्महघाती कदम उठाते हुए जहर का सेवन कर लिया जिससे उक्त युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पीड़ितों के मुताबिक थाना प्रभारी पथरिया द्वारा युवक के हत्या मामले में ग्राम सोढी के लगभग दर्जनों लोगों को जांच के हेतु लगातार एक महिने तक थाना बुलाया गया। पूछताछ में एक अमित कुमार टंडन पिता ईश्वर टंडन नामक युवक भी शामिल था जिसने कुछ दिन पहले आत्महत्या किया है। वही उनके परिजनो ने व पूछताछ में शामिल ग्रामीणों का पथरिया थाने के प्रभारी व स्टाफ पर आरोप है कि उनके द्वारा जांच के बहाने लोगों को बुलाकर मार पिट कर गंदी-गंदी गाली दिया जाता था। इस दौरान कभी सभी को एक साथ तो कभी एक-एक करके बुलाया जाता था और प्रताड़ित किया जाता था।
आत्महत्या करने वाले मृतक के पिता की माने तो ईश्वर टंडन उनके पुत्र अमित कुमार टंडन को दिनांक 16/06/21 को सोढी़ मराठी स्थित स्कूल में बुलाकर पुलिस द्वारा अमित कुमार को अलग कमरे में ले जाकर मारपीट किया गया। इस दौरान अमित कुमार बचा पापा कहकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा उसके बाद अन्य कमरे में लेकर हाथ डंडा से मारपीट किया गया और छोड़ दिए साथ ही मृतक के पिता ईश्वर टंडन को पूछताछ कर मारपीट कर छोड़ दिया गया।
वही 3 दिन तक दोनों बाप बेटे को थाना बुलाया गया और अमित टंडन को मारपीट किया जाता रहा उसके लगातार थाना बुलाकर मारपीट किया गया जिससे अमित टंडन के बदन में काफी दर्द एवं सूजन हो गया। पिता का आरोप है कि पुलिस द्वारा पूछताछ के बहाने मारपीट के चलते दिनांक 09 /07/21 को रात में कीटनाशक का सेवन कर लिया। इस बात की जानकारी होने पर उसे इलाज हेतु पथरिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मुंगेली रेफर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दिनांक 10/07/21 को मृत्यु हो गई।
जिले के प्रभारी मंत्री, एसपी, व नेता प्रतिपक्ष को निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने सौपा गया ज्ञापन-
इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने सर्वप्रथम जिले के पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष जांच कर दोषियो के ऊपर कार्यवाही करने हेतु लिखित आवेदन देखकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही इस मामले को लेकर पीड़ितों ने नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक एवं छत्तीसगढ़ के पी एच ई, व जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार को पथरिया प्रवास के दौरान ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस कप्तान ने कहा मारपीट का आरोप ग़लत-
वही इस पूरे मामले में मुंगेली एसपी आंचला का बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने पुलिस द्वारा मारपीट करने के आरोपो को गलत बताया है। साथ ही हत्या के मामले में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मामले में आत्महत्या करने वाले युवक अमित टंडन के साथ हत्या हुए युवक के परिवार के साथ पहले भी विवाद हो चुका है। इसी के चलते अमित टंडन व पिता से लगतार पूछताछ की जा रही थी।
बहरहाल हत्या के मामले में पुलिस अभी तक कोई खुलासा नही कर पाया है। लेकिन पुलिस के पूछताछ के दौरान युवक द्वारा आत्महत्या करना पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रहा है।
वही इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच हेतु जिले के प्रभारी मंत्री, नेताप्रतिपक्ष व एसपी को ज्ञापन सौंपा है। वही अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाता है या फिर पुलिस से जुड़े कई मामलो कि तरह ही इस मामले को भी दबा दिया जाता है।

