मुंगेली : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूर्ण, शासन के संसदीव संचिव शंकुन्तला साहू जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी… कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने समारोह के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण कर कार्यक्रम को दिया अंतिम रूप…

शेयर करें...

मुंगेली// छत्तीसगढ़ शासन के संसदीव सचिव और बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के विधानसभा क्षेत्र कसडोल की विधायक शंकुन्तला साहू 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुख्य अतिथि की आसंदी से राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगीं। जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा और प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। प्रातः 9.02 बजे राष्ट्र गान होगा। प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दी जाएगी। प्रातः 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन और प्रातः 9.35 बजे प्रशस्ति पत्र का वितरण एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Join WhatsApp Group Click Here

आपको बता दें कि जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को गरिमामय वातावरण में मनाने हेतु सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा और नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय मुंगेली के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया।

कलेक्टर एल्मा ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर की गई तैयारी अर्थात् पंडाल, बैरिकेट्स, पेयजल, यातायात, बैठक आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात् उन्होंने वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होने सेनेटाइजर का व्यवस्था करने के साथ सोशल एवं फिजिकल दूरी का ध्यान रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कार्यक्रम स्थल पर अपर कलेक्टर राजेश नशीने, मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चार्ली ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के कार्य पालन अभियंता एच. अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वय कमलेश्वर चंदेल और सी.डी. तिर्की सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। रिहर्सल कार्यक्रम का संचालन एम. आई.एस. प्रशासक अशोक सोनी ने किया ।

गौरतलब है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को सबेरे 9 बजे जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में प्रारंभ होगा। जहां छत्तीसगढ़ शासन के संसदीव सचिव और बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के विधानसभा क्षेत्र कसडोल के विधायक शंकुन्तला साहू मुख्य अतिथि की आसंदी से राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगीं और परेड की सलामी लेंगी। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि साहू मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन तथा कोरोना वारियर्स डाक्टरों, पुलिस, स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करेंगी।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु इस बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में कटौती की गई है। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल नही होंगे और न ही सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Scroll to Top