मुंगेली: विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट, कैटरीन टेक्नोलॉजी और एप्लाइड न्यूट्रिशन के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण..

शेयर करें...

मुंगेली/ भारत सरकार पर्यटन मंडल मंत्रालय नई दिल्ली से वित्तीय वर्ष 2020 -21 हेतु इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन के लिए राज्य के 180 विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में फ्रंट ऑफिस एसोसिएट विषय एवं रूम अटेंडेंट हाउसकीपिंग विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस हेतु जिले के इच्छुक युवा उक्त विषयो में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है, तो विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण कलेक्टरेट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 218 पर संपर्क कर सकते है।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top