शेयर करें...
मुंगेली/ यह पूरा मामला मुंगेली लोरमी मार्ग पर जमकोर और उमरिया के बीच सुनसान इलाके की है जहां झाड़ियों के बीच युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में युवक की लाश को देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयने के बाद पाया कि मृत युवक के शरीर के अन्य हिस्सों में भले ही चोट के निशान नहीं थे लेकिन उसके गले के पास कुछ ऐसे निशान मिले जिससे प्रथम दृष्टि मामला हत्या का जान पड़ रहा है। पुलिस ने लाश की शिनाख्त के साथ उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक बेमेतरा नवागांव घोघरा निवासी राम गोपाल दुबे का पुत्र सौरभ दुबे है। नवागांव से युवक जम कोर कैसे पहुंचा या फिर उसकी हत्या कर लाश को यहां फेंक दी गई है, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है । वही मंगलवार को मुंगेली में बड़ी रैली होने से पुलिस इसमे व्यस्त रही इस कारण से जांच की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई ।उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में पुलिस मामले की जांच में तेजी लाएगी जिससे मामले का खुलासा हो सके ।
बता दे कि इससे पहले भी इसी तरह खेत में एक महिला की लाश मिली थी जिसमें काफी कोशिशों के बाद भी आज तक पुलिस हत्यारों का सुराग तक नहीं लगा पाई । उस मामले में तो मृतक की पहचान तक नहीं हो पाई थी, लेकिन ताजातरीन मामले में मृतक की पहचान सौरभ दुबे के रूप में होने के बाद उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही उसके हत्यारों तक पहुंच जाएगी।

