मुंगेली: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही करने वालो की अब खैर नही, हितग्राही के नाम पर स्वीकृत आवास की राशि दूसरे व्यक्ति द्वारा आहरित करने पर होगी कड़ी कार्यवाही..

शेयर करें...

मुंगेली/ कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही करने वालो की अब खैर नही होगी. हितग्राही के नाम पर स्वीकृत आवास की राशि दूसरे अन्य व्यक्ति द्वारा आहरित करने पर संबंधितो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ संबंधितों से राशि की वसूली की जाएगी. ऐसे ही एक प्रकरण विकासखण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत पकरिया से राजस्व अनुभाग पथरिया के अनुविभागीय अधिकारी अनुराधा अग्रवाल को प्राप्त हुआ है. कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अग्रवाल ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है.

Join WhatsApp Group Click Here

इस संबंध में अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राधेश्याम साहू पिता रामनाथ साहू ग्राम पंचायत पकरिया के नाम से वर्ष 2016-17 में आवास स्वीकृत हुआ था. जिसे ग्राम पंचायत पकरिया के तत्कालीन सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम पकरिया में ही निवासरत् एक अन्य व्यक्ति राधेश्याम साहू पिता लखन साहू के नाम पर आवास का पंजीयन कर आवास निर्माण की राशि 1 लाख 20 हजार रूपये राधेश्याम साहू पिता लखन साहू को प्रदान कर दिया गया था.

इस संबंध में जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्य पालन अधिकारी से राधेश्याम साहू पिता लखन साहू तत्कालीन सरपंच सरला कुर्रे और आवास मित्र रामू प्रसाद राजपूत से वसूली बाबत् प्राप्त हुई थी. जिसे उनके द्वारा संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन सरपंच सरला कुर्रे से 5 हजार और लाभार्थी राधेश्याम साहू पिता लखन साहू से 20 हजार रूपये के वसूली की गई है और संबंधितो से वसूली का कार्य जारी है.

Scroll to Top