शेयर करें...
मुंगेली/ यह पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेहुँटा की है जहां रविवार की दरमियानी रात को शराब पी रहे दो युवको पर धारदार औजार से लैस लोगो ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे युवक ने घायल अवस्था मे भाग कर जान बचाई। वही सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर घायल युवक के आधार पर इस हत्या में शामिल 8 आरोपियों को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कामयाब हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में ही रहने वाले अशोक खांडे ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सूचना दिया कि घटना की रात को घायल अवस्था मे अजय जांगड़े मेरे घर आया और कहा कि मैं और संजय कुर्रे गांव के बाहर कोदूकापा जाने वाले रास्ते मे बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान गांव में ही रहने वाले बंगला जांगड़े,पुन्नूराम,राम खांडे,भीखम,गोलू,संजय और हीरोसिंह सभी हमारे पास पहुंच कर पुरानी रंजिश को लेकर संजय कुर्रे से विवाद करने लगे और अचानक से अपने साथ लाये धारदार हथियार से संजय कुर्रे के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिए वही मेरे द्वारा बीचबचाव करने के दौरान आरोपियों द्वारा मेरे ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद मैं अपनी जान बचाकर किसी तरह गांव पहुंचा हूँ और अशोक खांडे सहित गांव के लोगो को घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा तो वहां लहूलुहान हालत में संजय कुर्रे की लाश पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दिया।
वही सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सी.डी. तिर्की एवँ SDOP तेजराम पटेल को दी और उनके निर्देश पर टीम तैयार कर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। वही बीचबचाव के दौरान गम्भीर रूप से घायल हो चुके अजय जांगड़े को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया और घटना के बारे में जानकारी लिया गया साथ ही आरोपियों के बारे में पूछताछ किया गया और अजय जांगड़े के द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर गांव के संदेहियों से कढ़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देना बताया।
इसके साथ ही इस हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियारों को बरामद कर पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 294,147,148,149,307 सहित हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से सभी आरोपीयों को जेल दाखिल किया गया है इस पूरी कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह,उप निरीक्षक ए.एल.चतुर्वेदी,अमित कौशिक,सहा.उप निरीक्षक बी.पी.जांगड़े,प्रधान आरक्षक दिलीप प्रभाकर,नोखेलाल कुर्रे,आरक्षक दिलीप साहू,दयाल गावस्कर,संजय यादव,केकम सिंह,गिरीराज सिंह का योगदान रहा सराहनीय रहा।

