मुंगेली : जिले के ग्राम भालापुर और बाॅकी में खुलेंगे नये धान खरीदी केंद्र, अब 95 खरीदी केंद्रो में होगी धान की खरीदी..

शेयर करें...

मुंगेली// राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षो के लिए जिले के विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम भालापुर एवं बाॅकी में नये धान खरीदी केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की है। इन दो नये धान खरीदी केंद्रों को मिलाकर अब जिले में 95 धान खरीदी केंद्र हो जाएंगे।

Join WhatsApp Group Click Here

पंजीकृत किसान अब 95 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर अपने धान बेच सकेंगे। कलेक्टर अजीत वसंत ने दो नये धान खरीदी केंद्रों में भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

Scroll to Top