मुंगेली : कोरोना वारियर्स, डाक्टर, पुलिस, स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 अधिकारी- कर्मचारियों को प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने किया सम्मानित…

शेयर करें...

मुंगेली// 75 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिले के कोरोना वारियर्स, डाक्टर, पुलिस, स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 अधिकारी- कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिले के पुलिस अधीक्षक डी.आर आंचला भी मौजूद थे।

Join WhatsApp Group Click Here

सम्मानित होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में जिला कार्यालय मुंगेली के सहायक ग्रेड-02 नितिन कुमार सोनी, स्टेनो टायपिस्ट पुरूषोत्तम कुमार साहू, सहायक ग्रेड-02 गोविंद सिंह मर्को, सहायक ग्रेड-03 रविकांत शर्मा, कार्यालय पुलिस अधीक्षक मुुंगेली के सरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक केसर पाराग, उपनिरीक्षक थाना प्रभारी फास्टरपुर संजीव ठाकुर, निरीक्षक थाना प्रभारी मुंगेली विश्व जीत सिंह, उप निरीक्षक थाना प्रभारी जरहागांव राजकुमार साहू, दिवंगत सहायक उप निरीक्षक स्व परस राम जगत की पत्नि पुष्पा जगत, उप निरीक्षक थाना प्रभारी लालपुर भूपेन्द्र सिंह चंद्रा, आरक्षक बुंदेल पटेल, थाना लोरमी के आरक्षक विनोद खांडेकर, आरक्षक रोशन पहाडी शामिल है।

इसी तरह आदिवासी विकास विभाग के डाटा एंट्री आपरेटर सपना देवांगन, डाटा एंट्री आपरेटर जितेन्द्र जांगडे, जिला आयुर्वेद कार्यालय के शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय कंतेली के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ शीला बघेल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गायत्री धु्रव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के डाॅ मिनाक्षी बंजारे, उप स्वास्थ्य केंद्र पथरगढ़ी के आर एच ओ. अंजू ठाकुर, फार्मासिस्ट अरविंद सांय, अभिमिता बम्श, उप स्वास्थ्य केंद्र लोरमी के आर एच ओ. संध्या सोनी, आक्सीजन प्लांट आपरेटर मोहित साहू, आपरेटर वीरू साहू, लेब टेक्निशियन दीपक राजपूत, उप स्वास्थ्य केंद्र पौनी के आर एच ओ. राजाराम गोयल, कोविड अस्पताल मुंगेली के वार्डब्याय रोहित ध्रुव।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय मुंगेली के राजस्व निरीक्षक जरहागांव संजय श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक मुंगेली नरेश कुमार साहू, तहसील मुंगेली के पटवारी आशीष सिंह क्षत्रीय, पटवारी भानू प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय लोरमी के राजस्व निरीक्षक लालपुर थाना विजय जोशी, पटवारी लोरमी संतोष राज, पटवारी लोरमी राकेश वैष्णव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पथरिया के राजस्व निरीक्षक शंकर लाल मतवारे, पटवारी पथरिया परमेश्वर मिरी, पटवारी पथरिया विजय कुमार, डाटा एंट्री आपरेटर रामनाथ चंद्राकर और महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली के पर्यवेक्षक उषा तिवारी, पर्यवेक्षक बिंदु सिंह को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने एन.आई.सी मुंगेली के एनएफओ निलय पेगवार, रूपेश सोनकर, जिला ई. गवर्नेस सोयायटी मुंगेली के ई. प्रबंधक सोनम तिवारी, नगर पालिका परिषद मुंगेली के रजनी पाण्डेकर, चंपा जलोटा, विशुन कुमार पाण्डेकर, जनपद पंचायत मुंगेली के ग्राम पंचायत पण्डरभट्ठा के सचिव भीमन दास महिलांगे, ग्राम पंचायत बरेला के सचिव तुकेेश्वरी शर्मा, जनपद पंचायत लोरमी में ग्राम पंचायत गांडाटोला के सचिव शेर दास, ग्राम पंचायत गोडखाम्ही के सचिव ईश्वर कश्यप, जनपद पंचायत पथरिया में सहायक विकास विस्तार अधिकारी आकाश कुमार कौशिक, डाटा एंट्री आपरेटर अमीरचंद पाल, डाटा एंट्री आपरेटर सलमान खान और ग्राम पंचायत ढोठमा के ग्राम सचिव उद्धव कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुंगेली विधान सभा क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत की अध्यक्ष लेखनी सोनू चन्द्राकर, उपाध्यक्ष सर्जीत बनर्जी, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनील सोनी, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, वरिष्ठ नागरिक सागर सिंह बैंस, राकेेश पात्रे, स्वतंत्र मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू, जागेश्वरी वर्मा, वशी उल्लाह खाॅ, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सोनू चंद्राकर, नगर पालिका मुंगेली के पार्षदगण, शहीदो के परिजन, मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवीन भगत सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, विभिन्न मिडिया के प्रतिनिधि सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Scroll to Top