शेयर करें...
मुंगेली// कलेक्टर एवं संचालन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार शाला में कक्षा पहली से कक्षा ग्यारहवीं तक अंग्रेजी माध्यम के सभी कक्षाओं में प्रवेश जारी है. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग में 11 बजे से 2 बजे तक एवं हाई एवं हायर सेकेंडरी के विद्यार्थी अथवा उनके पालक टीसी की मूल प्रति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज की छाया प्रति 2 बजे से 4 बजे तक जमा कर अंग्रेजी माध्यम की सभी विषयों की निःशुल्क पुस्तकें प्राप्त कर सकते है.
पूर्व में लाटरी पद्धति से चयनित कक्षा पहली से कक्षा दसवीं तक कक्षावार 40 विद्यार्थियों को प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई थी. इसी प्रकार कक्षा 11 वीं की विज्ञान गणित एवं वाणिज्य संकाय में भी प्रवेश जारी है. 20 अगस्त के बाद सीट रिक्त रहने पर सभी कक्षाओं में प्रतीक्षा सूची से एवं पात्र विद्यार्थियों को लेकर 30 अगस्त तक प्रवेश दिया जाएगा. प्रवेश लेने वाले दोनों माध्यमों के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का बंडल भी दिया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि 6वीं में 11, 7वीं में 8, विद्यार्थियों की परीक्षा सूची में नाम है. पूर्व में कक्षा 11 वीं जीवविज्ञान में 21, गणित में 9, एवं वाणिज्य में कक्षा 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इस प्रकार 40 के मान से क्रमशः जीव विज्ञान के रिक्त 19, गणित के 31 एवं वाणिजय के 29, सीटों पर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.


