महिला व युवक ने दी पत्रकार को जान से मारने, 376 जैसे मामले में फसाने की धमकी, जातिगत गलियों का भी किया प्रयोग, सिटीकोतवाली में शिकायत दर्ज..

शेयर करें...

मुंगेली/ “चोरी ऊपर से सीना जोरी” यह कहावत तो अपने सुना ही होगा. यह कहावत मुंगेली जिले में सत्यार्थ होता साबित हो रहा है. क्योकि यहां खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर एक पत्रकार को महिला और युवक ने फोन कर जान से मारने , 376 जैसे मामले में फसाने की धमकी दी है साथ ही जातिगत गालिया भी उनके द्वारा दी गयी है.

Join WhatsApp Group Click Here

बता दे कि 2 दिन पहले ही पत्रकार अजीत बघेल ने अपने पोर्टल में लोरमी क्षेत्र की जनपद सदस्य रानी भास्कर द्वारा फर्जी आरक्षण का लाभ लेकर जनपद सदस्य बनने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके एक दिन बाद एक महिला और युवक ने पत्रकार को कॉल किया और धमकियां देने लगे.

पत्रकार अजीत बघेल की माने तो उसे दो अलग अलग नंबरों से फोन आया था पहली बार फोन करने वाली कोई महिला थी जिसने उसे गंदी गंदी गालियां दी और देख लेने की बात कही. वहीं दूसरी बार बात करने वाला सख्श उक्त पत्रकार को काट देने तक की बात कर रहा था, पूरी बात की रिकार्डिंग पत्रकार के पास मौजूद है.

रिकार्डिंग में डरा देने वाली कही गई है बात:-

उस रिकार्डिंग को जब हमने सुना तो एक पल के लिए हम भी भयभीत हो गए और हमे भी लगा कि समाज को सच का आईना दिखाना हमें खुद को इतना भारी पड़ेगा हमने कभी सोचा भी नही था, क्योंकि धमकी देने वालों ने जान से मारने, काट डालने, 376 जैसे मामले में फंसाने की बात कही है. इसके अलावा पूरी रिकार्डिंग गंदी गंदी गालियों से भरी पडी है.

पत्रकारों में रोष:-

पत्रकार के साथ ऐसी घटना पर साथी पत्रकारों ने भारी रोष जताया है, वहीं इस मामले पर थाने पहुंच कर आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

Scroll to Top