महिला की विडियो वायरल करने की धमकी दे रहा युवक गया जेल… थाने में शिकायत पर बरमकेला पुलिस छेड़खानी का अपराध दर्ज कर की कार्रवाई…

शेयर करें...

रायगढ़// गुरुवार को बरमकेला ने पुलिस स्त्री की लज्जा भंग, छेड़खानी के आरोप में ग्राम थानाक्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। आरोपी युवक उसके परिचित महिला का नहाते समय लुकछिप कर विडियो बना लिया था जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की ओर से उसके पति द्वारा बुधवार को थाना बरमकेला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 31 जुलाई को 626866XXXX नंबर से कॉल कर उसकी पत्नी से उल्टी-सीधी बातें किया जिसके बाद उस नम्बर से आ रहे कॉल को उसने रिसीव नहीं किया। वहीं उसी नम्बर से 03 जुलाई को व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजा गया। अज्ञात युवक द्वारा चैट कर वीडियो इंटरनेट में अपलोड करने की धमकी दिये जाने पर थाना बरमकेला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। वहीं आरोपी युवक के विरूद्ध अप.क्र. 245/2021 धारा 354,509(ख) IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बरमकेला पुलिस द्वारा सायबर सेल की मदद से मोबाइल नम्बर की डिटेल निकलवाया गया और थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उपनिरीक्षक कमल राजपूत द्वारा शीघ्र आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया ।

आरोपी गंगा दास उम्र 25 साल निवासी बरमकेला अपना अपराध कबूल कर बताया कि महिला को जानता पहचनता है। महिला के कार्यस्थल से पीछा कर उसके घर के पास छिपकर विडियो बनाया था। आरोपी को उसके कृत्य पर अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया, जहां से आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

Scroll to Top