शेयर करें...
पथरिया/ भारतीय महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शायरा खान के प्रथम मुंगेली आगमन पर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ आतिशी स्वागत किया। प्रदेश महिला कांग्रेस के फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जिला महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जागेश्वरी वर्मा के नेतृत्व में बूथ प्रबंधन एवं बूथ कमेटी, जोन कमेटी पर चर्चाएं हुई, आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में पुनः सरकार बनाने का संकल्प लिया गया साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को घर-घर किस रूप में पहुँचना है उस पर चर्चाएं की गई, इस अवसर पर मुंगेली जिला महिला कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश सचिव शायरा खान ने कहा की प्रदेश की हमारी सरकार ने राज्य सरकार के योजनाओं को प्रसार-प्रचार करने के लिए हमें निर्देशित किया है। हमें योजनाओं को गांव के अंतिम नागरिक तक पहुचना है आप कमर कस ले 2023 में फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष जागेश्वरी वर्मा ने बैठक में मौजूद समस्त महिला कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुँचाना है, रसोई गैस एवम सब्जी की बढ़ती महंगाई के विषय मे केंद्र सरकार गरीबो का अहित कर रही है, लगातार देश मे अत्याचार जारी है। इसी प्रकार के विषयों को लेकर बैठक सम्पन्न हुआ एवं बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई! कांग्रेस हमेशा ही गरीबों मजदूरों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करते आ रही है। अभी उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी ने कहा है महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की बात यह एक क्रांतिकारी कदम है।
इस अवसर पर श्याम जायसवाल(आयोग सदस्य),महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मायारानी सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्यासी राकेश पात्रे, चुरावन मंगेशकर, नूरजहाँ खान, लेखनी चंद्राकर, ललित सोनी, खुशबू वैष्णव, मीना पाटले, लतारानी वैष्णव, ज्योति वैष्णव, सगीरा खान, मंजू शर्मा, शशि घृतलहरे, हेमिन मंगेशकर, शीतला जायसवाल, कमलेश्वरी बंजारे,जाहिदा बेगम, सरिता त्रिपाठी, मनोरमा गुप्ता, रूपलाल कोसरे, दिलीप बंजारा, अभिषेक यादव, उपस्थित रहे।


