महिला और उसके दो साल के बच्चे की हत्या के मामले में आया नया मोड़, शक के दायरे में आए पति की तालाब में तैरती मिली लाश..

शेयर करें...

मुंगेली/ जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के लगरा गांव में महिला और उसके 2 साल के दुधमुंहे बच्चे की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में शक के दायरे में आए महिला के पति बसंत चंद्राकर की लाश गांव के तालाब में तैरती मिली है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि सोमवार की रात को महिला लता चंद्राकर और उसके 10 माह के बेटे ऋषभ चंद्राकर की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. घटना के बाद से पति बसंत चंद्राकर के नदारत रहने से उस पर हत्या का संदेह जताया जा रहा था. लेकिन गांव के तालाब में उसकी लाश मिलने से महिला और उसके बेटे की हत्या का मामला उलझ गया है। पुलिस ने महिला के पति की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम की लिए भेजा है, और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Scroll to Top