महंगी कार में कर रहे थे शराब तस्करी, आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर 270 लीटर विदेशी ब्रांड की शराब की जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायपुर/ आबकारी विभाग ने गुरुवार को अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा 270 लीटर विदेशी ब्रांड की शराब को एक लग्जरी गाड़ी से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में घेराबंदी कर चालक को गिरफ्तार करने के साथ कार और शराब जब्त कर ली है। मामला कचना इलाके का है।

Join WhatsApp Group Click Here

जिला आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कचना रेलवे ब्रिज के पास एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर जाने वाला है। इस पर पहले से ही टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इनपुट के आधार पर एक लग्जरी कार को रोककर उसकी जांच की गई। कार चालक धनराज सिंह टीम को गोलमोल जवाब देता रहा। शक होने पर टीम ने कार की तलाशी ली।

किसी को शक न हो, इसलिए महंगी कारों से तस्करी

गाड़ी के अंदर से 30 पेटी में 270 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई । जब्त की गई शराब की कीमत 1.80 लाख रुपए बताई गई है। शराब मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई थी। आरोपी कार चालक धनराज सिंह से फिलहाल से पूछताछ की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने बताया कि किसी को शक न हो इससे बचने के लिए तस्कर महंगी कारों का इस्तेमाल पिछले कुछ समय से कर रहे हैं।

Scroll to Top