शेयर करें...
दिल्ली/ देश में कोरोना से वायरस का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मशहूर शायर राहत इंदौरी साहब का निधन हो गया है. कोरोना संक्रमण के कारण उनकी मौत हुई है.
Join WhatsApp Group
Click Here
कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के बीच मशहूर शायर राहत इंदौरी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. आपको बता दें कि राहत इंदौरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी कि उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.
उन्होंने उसी ट्वीट में अपने फैन्स से एक गुहार लगाई थी कि और लिखा था कि ‘एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.’ बता दें कि इस सूचना के बाद ट्विटर पर उनके फैन्स उनकी सलामती की दुआ क रहे थे. लेकिन उनकी मौत से देश को एक बड़ा सदमा लगा है.


