मंत्री अनिला भेंड़िया ने की 40 लोक कलाकारों को पांच-पांच हजार रूपए देने की घोषणा, मंत्री ने प्रसिद्ध जसगीत गायक दिलीप षड़ंगी को कोरोना से बचाव के उद्देश्य से उपासना के लिए दी शुभकामनाएं…

शेयर करें...

रायपुर// महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया बुधवार को सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी जसगीत गायक दिलीप षडंगी के राजधानी स्थित घर पहुंची। उन्होंने षडंगी को कोरोना संक्रमण से तीसरी लहर से बचाव और जागरूकता के लिए 28 जुलाई से एक अगस्त तक पांच दिनों के उपवास और 24 घंटे लगातार देवी उपासना के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Join WhatsApp Group Click Here

इस अवसर पर मंत्री भेंड़िया ने कोरोना काल में दिक्कतों का सामना कर रहे 40 लोक कलाकारों को स्वेच्छानुदान मद से पांच-पांच हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सहयोग राशि से आगामी त्यौहारों में लोक कलाकारों के परिवारों की थोड़ी सी मदद हो सकेगी।

मंत्री भेंड़िया ने कोरोना संक्रमण को प्रदेश सहित पूरे विश्व में समाप्त करने के लिए प्रार्थना की। दिलीप षड़ंगी और उनके साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है। विश्व कल्याण की भावना के साथ कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए उनके द्वारा प्रार्थना और लोगों को जागरूक किया जाना सराहनीय है।

Scroll to Top