शेयर करें...
रायपुर/ विधानसभा के विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री निवास में भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है. बैठक में धान खरीदी और नए कृषि कानून को लेकर चर्चा संभव है. इसके साथ ही 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दी जाने वाली सौगात पर भी बात हो सकती है.
गौरतलब है कि छ्त्तीसगढ़ विधानसभा का 2 दिवसीय विशेष सत्र 27 और 28 अक्टूबर को रखा गया है. इस दो दिवसीय सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा.
Join WhatsApp Group
Click Here


