भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत,14 घायल, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, 4 की हालत गंभीर..

शेयर करें...

बलौदाबाजार// बलौदाबाजार जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटने के दौरान ये हादसा हो गया है। मामला लवन चौकी क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार, जिले के अमेठी गांव में रविवार को आदिवासियों का सामूहिक आदर्श विवाद समारोह था। इस समारोह में लाहोद निवासी नम्मू ध्रुव की बेटी की शादी थी। इसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने गांव के लोग भी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गए थे। सभी दिनभर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। ये अभी रात को करीब 10.30 बजे कोहरौद गांव पहुंचे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया गया।

घटना के बाद मौके पर ही ट्रैक्टर चालक देव प्रकाश उर्फ सोमू साहू(42 और दादू राम साहू(55) की मौत हो गई। ड्राइवर का शव ट्रैक्टर इंजन के नीचे ही दब गया था। किसी तरह से उसके शव को वहां से निकाला गया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार 14 लोग घायल हो हए थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। आस-पास के लोगों की मदद से किसी तरह से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया है कि 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया है।

Scroll to Top