भीषण सड़क हादसा : बिजली विभाग की पिकउप को ट्रक ने मारी ठोकर, 2 जेई सहित 4 की मौत..

शेयर करें...

रायगढ़// खरसिया के छाल रोड में बीती रात एक सड़क हादसे में चार विद्युतकर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में बिजली विभाग में पदस्थ दो जेई सहित चालक व सहायक लाइन मेन शामिल हैं। घटना देर रात छाल रोड में भालूनारा के पास हुई। बताया जाता है कि हाथी प्रभावित इलाकों में शासन के निर्देश पर अवैध हुकिंग पर कार्रवाई चल रही थी।

Join WhatsApp Group Click Here

बिजली कर्मचारी लाइन डिस्कनेक्शन की कार्रवाई कर विभाग की पिकअप मे लौट रहे थे। इसी दौरान भालूनारा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क से उतरकर पलटते हुए खेत में जा गिरी। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल को खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन तब तक चौथे कर्मचारी की भी मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर सीजी 04 एमएफ 4989 को छोड़कर फरार हो गया है।

घटना में मृत कर्मचारियों में जेई सुशील सिदार, जेई कंवल एक्का, सहायक लाइन मेन राजेन्द्र सिदार, चालक भार्गव वैष्णव शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस आरोपी चालक की पतासाजी में जुट गई है।

Scroll to Top