भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के जयंती पर लैलूंगा विधानसभा युवक कांग्रेस एव कांग्रेस के साथियों द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत किया गया पौधा रोपण…

शेयर करें...

रायगढ़// भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर देश सहित प्रदेश सहित में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी एवं रायगढ़ जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह आहूजा के निर्देशन में लैलूंगा विधानसभा अध्यक्ष रोशन पंडा सहित युवक कांग्रेस एव कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के जयंती पर पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण किया गया। इसी के साथ ही उनके द्वारा लैलूंगा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पौधे का वितरण कर स्व राजीव गांधी जी को याद किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

आपको बता दें इस वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस द्वारा पूर्व से ही कार्यक्रम तय कर रूपरेखा तैयार किया गया था। जिसके अनुसार स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती अवसर पर बड़ी संख्या में पौधारोपण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इसी कार्यक्रम के अनुरूप आज छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के सभी जिलों और ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बृहद रूप से पौधारोपण एवं पौधों का वितरण किया गया।

Scroll to Top