बड़ी ख़बर: मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ आदिले को हटाया गया.. रेप समेत कई आरोपों से घिरे थे DME

शेयर करें...

रायपुर// भ्रष्टाचार, रेप सहित कई गंभीर आरोपों से घिरे DME डॉ एसएल आदिले को राज्य सरकार ने पद से हटा दिया है। DME का संविदा ना बढ़ाने का भी आदेश दे दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग की ACS ने कार्रवाई की है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक डीन रहते भ्रष्टाचार का भी उन पर गंभीर आरोप लगा था। 95 लाख रुपये की खरीदी उन्होंने अपने बेटे के फर्म से करवाई थी, इस मामले की भी शिकायत हुई थी।

बता दें, मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर (डीएमई) डॉ एसएल आदिले के खिलाफ डीकेएस में पदस्थ एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। रायपुर SSP से की गई शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।

मुझे झूठा केस में फंसाया गया

DME डॉ एसएल आदिले का कहना है, कि मुझे झूठा केस में फंसा कर हटाया गया है। इससे मैं आहत हूं, और मेरी छवि भी खराब हुई है। लगातार मेरे खिलाफ शिकायत चल रही थी, और मुझे हटाने का प्रयास कर रहे थे। लगता है, इसी अभियान के तहत मुझे पद से हटाया गया है।

Scroll to Top