बड़ी ख़बर : दुष्कर्म मामले में फंसे IAS जनक पाठक को हाईकोर्ट से मिली राहत..

शेयर करें...

बिलासपुर// दुष्कर्म मामले में फंसे जांजगीर के पूर्व कलेक्टर IAS जनक पाठक को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की एकलपीठ में हुई, जिसमें याचिकाकर्ता की ओर से शशांक ठाकुर, आशुतोष पाण्डे और हिमांशु सिन्हा वकील के तौर पर पैरवी कर रहे थे।

Join WhatsApp Group Click Here

न्यायालय ने यह कहकर आईएएस को अग्रिम जमानत का लाभ दिया, कि पूरी एफआईआर पढ़ने के बाद यह स्पष्ट होता है, कि एफआईआर देर से कराई गई, इससे मामला कमज़ोर हो रहा है। मामले की कहानी विश्वसनीय प्रतीत नहीं हो रही है। पीड़ित पक्ष से सरफराज खान और राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी ने आपत्ति दर्ज की थी।

Scroll to Top