शेयर करें...
बिलासपुर/ 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की मुख्य परीक्षा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। 2020 के प्री में पूछे गए 8 प्रश्नों को लेकर दायर की गई याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगले आदेश तक परीक्षा पर रोक लगाई है।
Join WhatsApp Group
Click Here
बता दें कि कोरोना के कारण लंबे ब्रेक के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की मुख्य परीक्षा 18 अक्टूबर से होने वाली थी। लेकिन 2020 के प्री में पूछे गए 8 प्रश्नों को लेकर 24 बच्चों द्वारा दाखिल किए गए याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए पीएससी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।


