शेयर करें...
रायपुर// राजधानी रायपुर के कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की बिल्डिंग से कूदकर युवती ने खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक कॉलोनी के 5 वीं मंजिल से कूदकर 19 वर्षीय रेशमा बानो ने अपनी जान दे दी है। प्रेम संबंध में खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग खम्हारडीह थाने पहुंचे हुए हैं वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group
Click Here
जानकारी के मुताबिक कचना स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती रेशमा बानो ने पांचवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों को सूचना मिलते ही उसे आनन-फानन में मेकाहारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।


